दुर्ग
महापौर परिषद की बैठक
04-Jan-2025 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 जनवरी। पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा कार्यालय के कांफ्रेस हाल में शुक्रवार को एम आई सी की बैठक आहूत की गयी। जिसमें महापौर निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों चर्चा के लिए परिषद् के पटल पर लाये गये।
निगम सचिव अश्विनी चंद्राकर द्वारा महापौर कोसरे सहित परिषद् सदस्यों को बैठक के एजेण्डे से अवगत कराया गया। यहाँ उलेखनीय है कि परिषद् की बैठक में मुख्य रूप से चरोदा में हाउसिंग बोर्ड को जमीन आंबटन करने को लेकर बैठक बुलायी गयी थी। विषय पर चर्चा के दौरान संभावित जमीन चयन कर हाउसिंग बोर्ड अथारिटी को उपलब्ध कराने सहमति बन गई है। जिस पर भविष्य में कार्रवाई पूरी की जायेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे