दुर्ग
4 लाख टन धान खरीदी
04-Jan-2025 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 जनवरी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 85023 किसानों से 4,08,202.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 3,48,751.84 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 1,85,929.31 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
—--
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे