दुर्ग
मारपीट, 4 पर काउंटर रिपोर्ट
03-Jan-2025 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 3 जनवरी। कैम्प-2 की शर्मा कालोनी में जैतखाम के पास अण्डा रोल दुकान के पास कल रात साढ़े 8 बजे जमकर मारपीट 115(2), 296, 351(2) तथा 23 वर्षीय सोनू तिवारी की रिपोर्ट पर धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत कार्रवाई की है।
छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि कल रात दीपक जोशी की अण्डा रोल दुकान के सामने सोनू तिवारी का हेड फोन तोडऩे को लेकर विवाद हुआ। मारपीट होने लगी तो दीपक का पिता दिनेश जोशी, छोटा भाई मुकेश जोशी भी मारपीट में शामिल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का और लोहे के कड़े और ईंट से मारपीट किए हैं।
दीपक के माथे, सिर के पीछे, दिनेश के कान तथा सोनू के होंठ, हाथ की तर्जनी उंगली में चोट आई है। डाक्टरी मुलाहिजा बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे