दुर्ग

विधायक ललित ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी
03-Jan-2025 3:35 PM
विधायक ललित ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 जनवरी। अंग्रेजी कैलेंडर नववर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं से दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सौजन्य भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सब मिलकर इस नए वर्ष में अपने छत्तीसगढ़ को और अधिक प्रगतिशील, समृद्ध और खुशहाल बनाने का संकल्प लेते हैं। उनकी दूरदर्शिता एवं नेतृत्व से हमें नई ऊर्जा व प्रेरणा मिलती है।


अन्य पोस्ट