दुर्ग

चेन स्नेचिंग का मास्टरमाइंड जबलपुर से गिरफ्तार
03-Jan-2025 3:30 PM
चेन स्नेचिंग का मास्टरमाइंड जबलपुर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 जनवरी। चेन स्नेचिंग करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। चोरी के चेन को महिला बेचने की फिराक में पकड़ी गई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से से 2 लाख 80 हजार के सोने के आभूषण बरामद किया है। वही फरार एक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पत्रवार्ता में मामले का खुलासा करते बताया कि खुर्सीपार में 19 नवंबर,सुपेला और थाना वैशाली नगर में 8 दिसंबर को हुए चेन स्नैचिंग की घटना पर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों के संबंध में घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जा रहा था। साथ ही साथ क्षेत्र में मुखबीर लगाए गए थे।

इसी दौरान सूचना मिली कि डिम्पल हाउसिंह बोर्ड जामुल नामक महिला चोरी के चेन को बेचने के फिराक में है। सूचना पर पुलिस डिम्पल को बुलाकर पूछताछ करने पर डिम्पल ने निर्मल सिंह उर्फ करिया उर्फ रॉकी निवासी हाउसिंग बोर्ड हाल निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा सोने के चेन को चोरी कर अपने पास रखा होना बतायी। इसके बाद पुलिस ने निर्मल सिंह उर्फ रॉकी की तलाश की जो जबलपुर में होना पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जबलपुर रवाना होकर घेराबंदी कर निर्मल सिंह को पकडक़र भिलाई लाकर पूछताछ करने पर संदेही निर्मल ने बताया कि दीप सिंह उर्फ दीपक के साथ मोटर सायकल साईन बिना नंबर में बैठकर 19 नवंबर को थाना खुर्सीपार क्षेत्र में एक झाडू लगाती महिला के मंगल सूत्र को छीन कर भागे थे जिसे डिम्पल के पास रखवाया था। उसके बाद 8 दिसंबर को अपने साथी दीप सिंह उर्फ दीपक के साथ वैशाली नगर दीगंबर जैन मंदिर के पास पैदल चल रही महिला के गले से सोने का चेन छीनकर मोटर सायकल से स्मृति नगर कोहका में एक फूल तोड रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर भागे थे। छीने गए जेवरात को डिम्पल तथा अहिवारा में मनीषा के घर मोटर सायकल एवं जेवरात तथा मंगलसूत्र और मोती दाना को घर में रखना बताया। आरोपी निर्मल सिंह की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की जेवरात एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं दीप सिंह उर्फ दीपक की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट