दुर्ग

सूने मकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
03-Jan-2025 3:02 PM
सूने मकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 जनवरी। आदतन चोर पूर्व में जेल से छूटने के बाद कोलकत्ता चला गया और भिलाई अपने घर लौटते ही फिर एक बार एक सूने मकान में चोरी की। पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई विभिन्न सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया।  नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी कार्तिक राम (63) ने रिपोर्ट कराया कि 29 दिसंबर को परिवार वालों के साथ मूलग्राम मनकी बालोद गया हुआ था। 31 दिसंबर की रात कोई अज्ञात चोर उसके घर के अंदर आलमारी में रखे सोना चांदी के विभिन्न जेवरात को चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 331(4),305(1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी के वारदात को देखते हुए अलग अलग पहलुओं पर जांच व पूछताछ प्रारंभ किया गया तो पता चला कि आरोपी सुमीत पाल(26) निवासी बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा जो कि पूर्व में जेल से छूटने के बाद कोलकत्ता चला गया था, जिसे एक दिन पूर्व ही क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस सुमित को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया व चोरी के सामान को अपने घर में छिपा कर रखना बताया।आरोपी चोरी गई विभिन्न सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट