दुर्ग

डॉ. दीनदयाल साहू को गुरु गोरखनाथ अलंकरण
02-Jan-2025 3:22 PM
डॉ. दीनदयाल साहू को गुरु गोरखनाथ अलंकरण

भिलाई नगर, 2 जनवरी। प्रांतीय समाज गौरव विकास समिति रायपुर के तत्वावधान में द्वादश राज्य स्तरीय सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम 5 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे से गायत्री मंदिर प्रांगण अभनपुर जिला रायपुर में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास दूधाधारी मठ रायपुर होंगे। अध्यक्षता डॉ. नारायण साहू अधिष्ठाता गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न अंचलों से सामाजिक प्रतिभा विशेष अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता देंगे।

इस अभिनंदन समारोह में साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक, आर्थिक , कृषि, क्रीडा एवं अन्यान्य क्षेत्रों से संबंधित सर्व समाज में प्रतिष्ठित स्थान बनाने वाले साहू समाज के अलावा अन्य समाज से भी 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही गुरु गोरखनाथ अलंकरण वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार डॉ. दीनदयाल साहू को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी इस कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुखदेव राम साहू ने दी है।


अन्य पोस्ट