दुर्ग

पं.रविशंकर शुक्ल को पूर्व विधायक वोरा समेत कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
01-Jan-2025 4:08 PM
पं.रविशंकर शुक्ल को पूर्व विधायक वोरा समेत कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 जनवरी। मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर पंडित की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा, पंडित रविशंकर शुक्ल न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक दूरदर्शी नेता भी थे। उनके आदर्श और नेतृत्व ने मध्य प्रदेश और पूरे भारत को नई दिशा दी। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की मिसाल है, जो आज भी हमें प्रेरणा देता है।

अरुण वोरा ने कहा कि पंडित शुक्ल के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी नीतियां और विचार युवा पीढ़ी को सशक्त और प्रेरित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पंडित जी के दिखाए गए मार्ग पर चलें और देशहित के लिए काम करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट