दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 जनवरी। भिलाई-चरौदा निगम से वर्ष के अंतिम दिवस सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गयी कार्य से विदाई। कर्मचारियों ने वरिष्ठ सहायक राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह को शाल श्रीफल सहित अन्य उपहार देकर उनका सम्मान किया।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय में विगत 06 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे अनिल सिंह को उनके अंतिम कार्यदिवस मंगलवार को कार्यस्थल से विदाई दी गयी। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रशासनिक प्रमुख कमिश्नर डी.एस.राजपुत ने माला पहनाकर सेवानिवृत्त हो रहे श्री सिंह को सम्मानित किया। निगम आयुक्त ने कहा कि नौकरी से एक दिन हम सभी को रिटायर्ड हो जाना है, जैसा कि सरकारी नियम में है, लेकिन हमें यह याद रखना है कि हमने अपने परिवारजनों के जितना हो समय अपने सहकर्मियों के साथ भी बिताया है।
यही कारण है कि सेवानिवृत्ति का क्षण बेहद भावुक होता है। कार्यपालन अभियंता सुनील जैन एवं सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे ने भी अनिल सिंह को भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया।
विदाई समारोह कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अवतार साहू ने संचालन करते हुए अनिल सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और इस दौरान भिलाई चरोदा निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।