दुर्ग

एमपी निर्मित शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
01-Jan-2025 3:31 PM
एमपी निर्मित शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जनवरी।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सीआर साहू के मार्गदर्शन में विगत 28 दिसम्बर की रात्रि में गश्त के दौरान आबकारी विभाग के धमधा वृत्त के अन्तर्गत ग्राम मुरमुंदा थाना नन्दिनी नगर में अवैध शराब के धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्रवाई कर आरोपी ज्ञानेश्वर भारती (40) के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 92 पाव देशी मदिरा मसाला एवं एक थैले में 68 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 160 पाव (कुल मात्रा 28.800 बल्क लीटर) शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

इसी प्रकार 31 दिसम्बर को प्रात: गश्त के दौरान आबकारी विभाग के वृत-दुर्ग दक्षिण के अन्तर्गत पाटन में अवैध शराब के विक्रय, धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्रवाई करते हुए ग्राम गुढिय़ारी थाना उतई में 80 गोवा स्पेशल फॉर सेल इन मध्यप्रदेश ओनली मदिरा पाव, जिसकी कुल मात्रा 14.4 बल्कलीटर मदिरा जब्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी मुकेश साहू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36,59(क)के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू के द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया। 


अन्य पोस्ट