दुर्ग

नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी
01-Jan-2025 3:19 PM
नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जनवरी।
नेवई थाना अंतर्गत दिल्ली एयरपोर्ट में ग्राउड स्टॉफ की नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने पीडि़ता समेत परिवार के चार सदस्यों की नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी किया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने 296, 3(5), 318(4), 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि रसविंदर कौर निवासी लक्ष्मी नगर रिसाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एयरपोर्ट दिल्ली में नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में चेक व नकद रकम 12 लाख रूपये लेकर फर्जी ट्रेनिंग, ज्वाईनिंग लेटर देकर आज दिनांक तक नौकरी नहीं लगाना और न ही रकम मांगने पर मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर रकम वापस नहीं कर धोखाधडी करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया है।

रसविंदर कौर पति अमृत पाल सिंह (52)निवासी फेस 02 लक्ष्मी नगर रिसाली भिलाई की रहने वाली हूं। मेरे पडोसी डी जी राव ने मुझे तथा मेरे पति अमृत पाल सिंह को महेन्द्र पाल से मिलवाया है कि महेन्द्र पाल नौकरी लगवाने का काम करता है फिर महेन्द्र पाल अपने दोस्त संतोष करण से मुझे तथा मेरे पति अमृत पाल को मिलवाया और बताया कि संतोष करण नौकरी लगवाने का काम करता है। संतोष करण बताया कि एक आदमी का नौकरी लगाने के लिए 06 लाख रूपये लगेगा। तब पीडि़ता और उसके पति, मेरे बेटे अनुप सिंह भंडाल एवं भाई हरिन्दर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट में ग्राउण्ड स्टाफ की नौकरी लगवाने के नाम से 6-6 लाख रूपये कुल 12 लाख रूपये में तय हुआ। महेन्द्र पाल एवं संतोष करण द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा मांगने पर पीडि़ता ने 1 फरवरी 2019 को महेन्द्र पाल के बोलने पर उसके दोस्त जितेन्द्र चंद्राकर को महेन्द्र पाल के निवास स्थान मैत्रीनगर रिसाली भिलाई में 01 लाख रूपये का चेक के माध्यम दिए। 15 अप्रैल 2019 को चेक के माध्यम से 01 लाख रूपये महेन्द्र पाल की पत्नि अर्पणा पाल के नाम से महेन्द्र पाल को दिया। महेन्द्र पाल को चेक के माध्यम से 80 हजार रूपये दिये। 

संतोष करण को चेक के माध्यम से 02 लाख का एवं चेक के माध्यम 02 लाख रूपये दिये एवं महेन्द्र पाल को उसके घर में 2.50 लाख नगद दिया। इसके बाद संतोष करण ने कहा की आपके बेटे व भाई का नौकरी लग गया है और ट्रेनिग करने के लिए दोनों अनुप सिंह भंडाल एवं हरिन्दर सिंह को दिल्ली ले जाकर लगभग 02 माह तक दिल्ली के किसी लाज में रूकवाकर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ले गए। उन दोनों की कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई गई। इस दौरान लाज में रूकने, खाने पीने व आने जाने पर करीब 2.70 लाख खर्चा हुआ था। इस बीच महेन्द्र पाल के घर पर पैसा वापस मांगने जाने पर उनके द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दी।


अन्य पोस्ट