दुर्ग

चाइनीज मांजा बेचने-खरीदने पर 5 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना
01-Jan-2025 3:11 PM
चाइनीज मांजा बेचने-खरीदने पर 5 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 जनवरी।
छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के क्षेत्र में गठित दल द्वारा लगातार चाइनीज मांजा खरीदी एवं ब्रिकी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। प्राय: यह देखा जा रहा है कि दुकानदार अपने थोड़े से लाभ कमाने के लिए खतरनाक चाइनीज मांजा का चोरी-छिपे विक्रय कर रहे है। चाइनीज मांजा के उपयोग से स्वयं, राहगीर, पक्षी आदि दुर्घटना के शिकार हो जाते है। कभी भी पतंग के धागे से घटनाएं होने की पूरी संभावना बनी रहती है।

नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देशित किये है, कि जो भी दुकानदार चाइनीज मांजा का बिक्री करते या कोई नागरिक इसे खरीदते दिखे तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें एवं उनसे अर्थदण्ड की वसूली की जाए। संबंधित के पास से चाइनीज मांजा पाये जाने पर उसे तत्काल जब्त की जावे। साथ ही उन्हें समझाइस दी जाए की आपके द्वारा शासन के आदेशो का उल्लंघन करने पर 5 साल की जेल के साथ 1 लाख रूपये तक का जुर्माना या फिर दोना सजा हो सकती है। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने चीनी धागों की खरीदी और ब्रिकी को मददेनजर रखते हुए अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर इसे दण्डनीय अपराध करार दिया है। 

जोन क्रमांक-4 क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित मांजा बेचने पर 900 रूपये की चालानी कार्रवाई की गई एवं मांजा धागा जब्त किया गया। समझाइस दिया गया कि नायलोन एवं चाइनीज मांजा/धागा पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसके साथ की इण्ड्रस्टिज यूज धागा का उपयोग भी न करे। यह अंतिम समझाइस है, नहीं मानने वाले दुकानदारों का गुमशता लाईसेंस निरस्त एवं दुकान को सील बंद की कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट