दुर्ग
दिलीप को मदर टेरेसा सम्मान
31-Dec-2024 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर। सिविल लाइन स्थित गोंडवाना भवन में उपासना फाउंडेशन और धरती के बीज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मदर टेरेसा सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभाशाली विभूतियां का मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस श्रृंखला में जिला चिकित्सालय के आजीवन सदस्य, सत्य साई सेवा समिति के जिला मेडिकल इंचार्ज दिलीप ठाकुर सम्मानित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रत्ना नारमदेव, सीताराम ठाकुर, डॉ. मानसी गुलाटी आदि की उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन सुबीर सेन ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे