दुर्ग
सडक़ दुर्घटना स्थल का एएसपी ने किया निरीक्षण
31-Dec-2024 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर। रविवार को हुए सडक़ दुर्घटना मौत के घटना स्थल का ट्रैफिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सभापति के साथ संयुक्त स्थल निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण उपरांत रसमडा बोगदा में ड्रॉप पोल लगाने हेतु सहमति बनी।
ट्रैफिक अति.पुलिस ऋचा मिश्रा ने बताया कि 29 दिसंबर को रसमडा में हुए सडक़ दुर्घटना का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया भारी वाहनों के आवागन एवं दुर्घटना के रोक थाम हेतु रसमडा बोगदा पुलिया में ड्रॉप पोल लगाया जाये जिससे भारी वाहन बस्ती के अंदर प्रवेश न हो सके जिस पर सभी के द्वारा सहमति प्रदान की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे