दुर्ग
हाइवा की चपेट में बालक की मौत
31-Dec-2024 2:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 31 दिसंबर। अंजोरा चौकी अंतर्गत रविवार की रात एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। ग्राम रसमड़ा निवासी टोमन यादव डामर कंपनी रसमड़ा में मजदूरी का कार्य करता है। उसके दो लडक़े हैं। बड़ा लडक़ा भोजराम( 14) तथा छोटा लडक़ा कमलेश यादव (12) का है। छोटा लडक़ा कमलेश यादव घर से अपना सायकल लेकर बाजार चौक की तरफ घुमने जा रहा हूं बोलकर घर से निकला था। रात 8 बजे गांव के चंद्रशेखर देवदास ने घर आकर बताया कि उसके छोटे बेटे कमलेश यादव का दशहरा मैदान साहू क्लिनिक के सामने रोड रसमड़ा में हाईवा ट्रक कमांक सीजी 05 एक्यू 7105 के चालक अपने हाईवा को तेज रफ्तार से चला रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे