दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर। संत रतन मुनि महाराज के द्वितीय पुण्य स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में श्रीकृष्ण गौशाला जीव रक्षा केन्द्र मोहलाई में गोमाता की सेवा भक्ति करने श्रमण संघ स्वध्याय मंडल के सदस्य पहुंचे। इस दौरान एक शाम गुरु के नाम के साथ नवकार महामंत्र का जप अनुष्ठान जय आनंद मधुकर रतन भवन के प्रांगण में हुआ।
माता जमुना देवी निर्मल बाफना के सहयोग से पुराना बस स्टैंड दुर्ग में रतन प्रसादम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक श्रद्धालुओं ने गौतम प्रसादी ग्रहण की। इसमें श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ युवा श्रमण संघ के अध्यक्ष धर्मचंद लोढ़ा, प्रवीण श्रीश्रीमाल, सतीश सुराणा, सुरेश लूनिया, टीकम छाजेड़, रमेश बाधमार, संदीप सुराणा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में पदम छाजेड़, प्रकाश कांकरिया, नितिन संचेती, सुरेश चोपड़ा, नितेश चौरडिया, पंकज बेगानी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। 31 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से गुरुदेव का गुणगान गुणानुवाद सभा तथा गुरु भक्ति बाफना परिवार के सहयोग से खैरागढ़ के भजन गायक संभव लुनिया की भक्ति संगीत का आयोजन होगा।