दुर्ग
कुम्हारी में मड़ई आज, रात को जय छत्तीसगढ़ नाचा पार्टी चंपारण का कार्यक्रम भी
29-Dec-2024 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 29 दिसंबर। कुम्हारी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 29 दिसंबर दिन रविवार को एक दिवसीय मड़ई मेले का आयोजन किया गया है। मड़ई सप्ताहिक बाजार शाकंभरी सब्जी मंडी परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा।
कुम्हारी मड़ई में आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हंै। इस वर्ष रविवार के दिन मड़ई होने से ग्रामीणों की खुशी दोगुनी हो गई है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं वार्ड 9 के पार्षद निश्चय वाजपेयी शामिल होंगे। वहीं मड़ई समिति के सदस्य फिंगेश्वर साहू ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम जय छत्तीसगढ़ नाचा पार्टी चंपारण की प्रस्तुति मड़ई समिति द्वारा आयोजित की गई है। जो बाजार चौक स्थित मानस भवन में होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे