दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 दिसंबर। स्पंदना स्फूर्ति फाइनेसियल लिमिटेड कंपनी के 10 लाख रुपए से अधिक के गबन मामले में वैशाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को बालोद और दो आरोपियों को महासमुंद से गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि राजकुमार कैवर्त जांजगीर चापा छ.ग.हाल पता कैलाश नगर एकता चौक लोहिया रोड़ ग्रेस कालोनी स्ट्रीट नं. 7 हाउस 74 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड कंपनी जो वर्तमान में कैलाश नगर एकता चौक लोहिया रोड़ ग्रेस कालोनी सडक़ न. 7 हाउस न.74 में स्थित है। वहां पर प्रार्थी क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर 3 अगस्त को ट्रांसफर होकर जिला राजनांदगांव से भिलाई में रिपोर्टिंग हुआ है। प्रार्थी ने क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर ज्वाइन करने के बाद पुराना रिकार्ड देखा। जांच करने के बाद प्रार्थी को जानकारी मिली कि पूर्व में वर्ष 2021 में स्पंदना स्फूर्ति फाईनेसिंबल लिमिटेड कंपनी शाखा ऑफिस जवाहर नगर दुर्गा मंदिर के सामने वैशाली नगर में स्थित था। उस समय शाखा प्रबंधक गीता राम साहू जो कि 2 अक्टूबर 2021 से 13 जनवरी 2023 तक पदस्थ था। उस दौरान गीता राम साहू ने किये गये कलेक्शन का फील्ड आडिटर राजेश बादल ने ऑडिट किया गया।इस मामले में आरोपी गीता राम साहू उर्फ करण ( 26 वर्ष ) निवासी ग्राम कोईदा बलौदा बाजार, ब्रिजलाल साहू ( 27 वर्ष) पिथौरा महासमुंद, अविनाश यादव (25 वर्ष ) निवासी महासमुंद को पकडक़र थाना लाया गया। आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने बताया कि जांच के तहत गीता राम साहू ने उधारकर्ता ग्राहकों से लोन की किश्त प्रत्येक माह ली गई, किन्तु शाखा में जमा नहीं किया। इस प्रकार गीता राम साहू ने कुल 316002 रुपए जमा नहीं किये। ठीक इसी प्रकार अविनाश यादव (29 वर्ष ) जो 10 अप्रैल 2022 से 08 जनवरी 2023 तक क्रेडिट असिस्टेंट के पद पर कार्य करता था। जिसके द्वारा उधारकर्ता ग्राहको से लोन की किश्त प्रत्येक माह ली गई, किन्तु शाखा में जमा नहीं किया गया। कुल 223595 रूपए जमा नहीं किया गया एवं रितेश बंजारे (27 वर्ष ) 2 दिसंबर 2022 से 10 फरवरी 2024 तक क्रेडिट असिटेंट के पद पर कार्य करता था।
जिसके द्वारा उधारकर्ता ग्राहको से लोन कि किश्त प्रत्येक माह ली थी, लेकिन इसने भी उन्हीं की तरह शाखा में जमा नहीं किया। कुल 301036 रूपये जमा नहीं किया गया। इसी तरह से बृजलाल साहू ( 29 वर्ष ) 2 दिसंबर 2022 से 16 फरवरी 2024 तक क्रेडिट असिस्टेंट के पद पर कार्य करता था। जिसके द्वारा उधारकर्ता ग्राहको से लोन की किश्त रु प्रत्येक माह ली, किन्तु शाखा में जमा नहीं किय कुल 182771 रूपए जमा नहीं किया गया और वर्तमान में काम छोड़ चुके है। शंका होने पर रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में धारा 420, 409, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।