दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई द्वारा आयोजित व्यापार महोत्सव 2025 में बड़ा आगाज डॉ विवेक बिंद्रा भिलाई दुर्ग के व्यापारीयो को बिजनेस खड़ा करने और बड़ा करने के नए नए आइडियाज देकर व्यापारीयो में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
कार्यक्रम की घोषणा प्रेसवार्ता में भिलाई चेम्बर द्वारा की गई। भिलाई चेम्बर द्वारा आज लांचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा व्यापार महोत्सव भिलाई में होने जा रहा है।इस सबसे बड़े व्यापार महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा व्यापारियों को एक नई ऊर्जा देंगे और बदलते परिवेश में व्यापार को अपडेट कैसे करे इस विषय पर विशेष प्रकाश डालेंगे।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बताया कि डॉ बिंद्रा के प्रेरक उद्बोधन कार्यक्रम से व्यापार महोत्सव का उद्देश्य व्यापार की नई पहचान संभावनाओं का आसमान पूर्ण होगा।
उन्होंने बताया कि डॉ. विवेक बिंद्रा अपना उद्बोधन शाम 5 बजे प्रारम्भ करेंगे ।
अजय भसीन ने बताया कि व्यापार महोत्सव 2025 16 से 19 जनवरी तक क्रिस्टल गार्डन जयंती स्टेडियम के पास आयोजित है।इस आयोजन में प्रतिदिन 4 से 6 बजे तक विभिन्न विषयों पर कार्यशालये आयोजित की जाएगी।
व्यापार महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 10.30 वजे तक चलेगा।
इस व्यापार महोत्सव में 170 से अधिक भिन्न भिन्न ट्रेड के स्टाल सजेंगे।
युवा स्टार्टअप के लिए भी एक अलग जोन तैयार किया जा रहा है।
सभी कार्यक्रम क्रिस्टल गार्डन में होगा जहां आने वाले दर्शक निशुल्क प्रवेश करेंगे वाहन पार्किंग भी पूर्णत निशुल्क रहेगी।
उन्होंने बताया कि ईस व्यापार महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न ट्रेड को एक स्थान पर मंच देना, व्यापारियों को अपडेट करने प्रेरक जानकारियां प्रस्तुत की जाएगी।
मिश्रा जी ने बताया कि डॉ विवेक बिंद्रा का व्यपारियो को अपडेट करने ओपन सेमिनार भिलाई में पहली बार हो रहा है।
प्रेसवार्ता में शंकर सचदेव, विनय सिंह, चिन्ना राव, मोहम्मद इमाम उपस्थित थे।