दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 28 दिसंबर। पीएमश्री सेजस कुम्हारी में गुरुवार को शासन द्वारा निर्देशित वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसके तहत भारत के भविष्य की नीव के रूप में बच्चों को सम्मानित करने के लिए,समर्पित एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उन्हें विकसित भारत के सपने में योगदान देने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया , जिसमें 6 से 18 वर्ष के आयु तक के बच्चों को विभिन्न चरणों में कई प्रतियोगिताओं के लिए विषय दिए गए जिनमें भारत के लिए मेरा सपना, मुझे क्या खुशी देती है, राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका, विकसित भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण आदि विषयों ने चित्रकला, निबंध लेखन, पोस्टर, नाटक के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुति दी जिसमें कक्षा सातवीं की साधना एवं साक्षी ठाकुर ने भाषण आस्था दसवीं, बलजीत सिंह छाबड़ा ग्यारहवीं मोहित, सोनवानी कक्षा सातवीं के नैतिक, वीर, सत्यम, अमूल्य एवं सृष्टि द्वारा वीर साहिब जादे की शहादत पर मनमोहक नाटक की प्रस्तुति दी। रंगोली में प्रिया यादव, चांदनी कश्यप और ग्रुप कक्षा ग्यारहवीं पुष्पा साहू सुधा साहू कक्षा दसवीं द्वारा मनमोहक रंगोलिया बनाई गई। चित्रकला- पोस्ट चैतन्य विश्वकर्मा कक्षा सातवीं,अभिज्ञान वर्मा छठवीं जया कुमारी छठवीं खुशी मिश्रा कक्षा आठवीं प्राची गुप्ता 9 वीं श्रेया गुप्ता दसवीं आहान अंसारी दसवीं एवं अन्य बच्चों ने अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।
वीर बाल दिवस खालसा के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। यह उनकी कहानियों को याद करने का और यह जानने का भी दिन है कि कैसे उनकी निर्मम हत्या की गई- खासकर जोरावर और फतेह सिंह की। सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों साहिबजादे को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था. इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर उन्हें क्रमश: 8 और 5 साल की उम्र में कथित तौर पर जिंदा दफन कर दिया गया था। सभी कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य लता रघु कुमार एवं शिक्षकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।