दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई ने शुक्रवार को सर्कुलर मार्केट के ऑफिस में छत्तीसगढ़ प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राजा का स्वागत सम्मान किया। प्रदेश के महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने मार्केट के व्यापारियों एवं मुस्लिम समाज के पदाधिकारी से वार्तालाप की सलीम राजा ने चेम्बर की सामाजिक भूमिकाओं को सराहा और कहा कि भिलाई चेम्बर व्यापारियों के हित में सबसे अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।
भिलाई चेम्बर द्वारा आयोजित व्यापार महोत्सव 2025 की अग्रिम शुभकामनायें देते हुये कहा कि व्यापार मेला भिलाई के व्यापारियों के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर शिवराज शर्मा, शंकर सचदेव, विजय गुप्ता, अकरम खान, समीम, राधेश्याम अग्रवाल, अकरम, सुनील मिश्रा, अजय निदान, चिन्ना राव, फारूक कुरैशी, अकबर खान उपस्थित रहे।