दुर्ग

अर्थशास्त्र विभाग में भूतपूर्व छात्रों की बैठक
28-Dec-2024 3:03 PM
अर्थशास्त्र विभाग में भूतपूर्व छात्रों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 दिसंबर। महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में भूतपूर्व छात्रों का बैठक आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दी। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. के. पद्मावती, डॉ. अंशुमाला चन्दनगर, डॉ. नीता मिश्रा एवं डॉ. जिज्ञासा पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके पश्चात् विभागाध्यक्ष डॉ. के. पद्मावती के स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पूर्व छात्रों के द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत् क्षणों एवं प्राध्यापकों के साथ व्यतीत किए गए समय को स्मरण किया गया।

अधिकांश छात्र सफलता के अनेक सोपानों को प्राप्त कर चुके है, इनमें से कुछ छात्र सहायक प्राध्यापक कुछ व्याख्याता कुछ पुलिस विभाग, अन्य अनेक विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है तथा कुछ विद्यार्थियों का स्वयं का व्यवसाय है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में डॉ. अंशुमाला चन्दनगर द्वारा पूर्व छात्रों को सम्बोधित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में भूतपूर्व विद्यार्थियों को पुष्प प्रदान कर स्वागत किया गया। छात्रों द्वारा इस बैठक के आयोजन के लिए विभाग को धन्यवाद दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर महाविद्यालय से जुड़े रहने एवं जो सहयोग महाविद्यालय को अपेक्षित होगा वे सहयोग प्रदान कर सकेंगे, यह आश्वासन दिया गया। समय-समय पर विभाग द्वारा इस तरह की बैठक आयोजित करने का आग्रह भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


अन्य पोस्ट