दुर्ग

शहीद चौक में लगाई गई शहीदों की मूर्ति का अनावरण
26-Dec-2024 4:12 PM
शहीद चौक में लगाई गई शहीदों की मूर्ति का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 दिसंबर।
दुर्ग का शहीद चौक जो कि ग्रीन चौक के नाम से भी जाना जाता है विगत सोमवार का पुनर्निर्माण एवं सौंदरीकरण के साथ इसका उद्घाटन किया गया। 
मोर शहर मोर जिम्मेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए सौंदर्यीकरण में स्वर्गीय मोतिलाल वोरा सांसद निधि एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के विधायक निधि के अलावा दुर्ग शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष पारख के विशेष सहयोग से लगभग सत्तर लाख रु के खर्च से यह निर्माण कार्य पूरा हो सका। 

कार्यक्रम में सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के प्रधान सेवादार अरविंदर सिंह खुराना राजू भाटिया समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे सांसद विजय बघेल पूर्व विधायक अरुण वोरा, विधायक ललित चंद्राकर एवं महापौर की उपस्थिति में शहीद चौक में लगाई गई शहीदों की मूर्ति का अनावरण किया गया। 

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दोनों पार्टियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्माण कार्य की सराहना की आने वाले समय में इस इस चौक के सौंदरीकरण का रखरखाव भी समाजसेवी मनीष पारख द्वारा किया जाएगा।

ज्ञात होगी अवीश एडुकोम, लाइफ केयर डायग्नोसिस, इमेज नेहरू नगर, जयदीप गैस एजेंसी के संचालक मनीष पारख द्वारा दुर्ग के प्रमुख चौराहों का सौंदरीकरण किया जा रहा है, आने वाले समय में जल्दी ही सौंदरीकरण का पूर्ण कार्य पूरा किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट