दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरोदा कार्यालय सभागार में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए। अटल जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रदेश की राजधानी रायपुर में अटल परिसर उद्घाटन समारोह का लाईव टेलीकास्ट का प्रसारण प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की ही तरह भिलाई-चरोदा निगम सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया।
अहिवारा क्षेत्र के विधायक कोर्सेवाड़ा ने कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. अटल बिहारी बाजपेयी भारत के 03 बार प्रधानमंत्री रहें, वे एक महान नेता और आदर्श कवि थे। उन्हीं के प्रधानमंत्री रहने के दौरान 01 नवंबर 2000 को हमारे प्रांत छत्तीसगढ़ का गठन हुआ। आज उनके जन्म दिवस पर हम सभी उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका स्मरण कर रहें है।
सुशासन समारोह कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, वरिष्ठ भाजपा पार्षद फिरोज फारुखी, सासंद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, राम खिलावन वर्मा, पार्षद प्रेमलता चन्द्राकर, तुलसी राम ध्रुव, संजय यादव, अर्पणा सुब्रतो दासगुप्ता और निगम परिवार की ओर से कमिशनर डीएस राजपूत, सुनील जैन, प्रशांत शुक्ला, हेमंत साहू, विक्टर वर्मा, मुकेश रात्रे, अश्वनी चन्द्राकर, यशवंत देवांगन, आयुक्त के स्टेनो चेतन देवांगन, लिंगेश्वर राव, जनसम्पर्क प्रभारी विकास त्रिपाठी सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शमिल रहे।