दुर्ग

काव्य संध्या का आयोजन
26-Dec-2024 3:18 PM
काव्य संध्या का आयोजन

भिलाई नगर, 26 दिसंबर।  साहू मित्र सभा भिलाई नगर साहित्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नववर्ष के आगमन पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया।  यह कार्यक्रम कर्मा विद्यालय सुपेला के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेद राम साहू, कार्यकम की अध्यक्षता डॉ. दीनदयाल साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद नोमिन साहू, महासचिव उनमेश साहू तथा साहित्यकार इंद्रजीत दादर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और साहित्यकारों ने इस वर्ष की बिदाई के साथ ही नव वर्ष के आगमन पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में साहित्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य गणों के अलावा अंचल के कवियों में जागृति सार्वा, अरुणा जैन, उज्जवला सार्वा, बसंत साहू, शुचि भवि, हरीश देवांगन, हर्ष देव साहू, ध्रुव कुमार साहू, राजेश्वरी साहू के अलावा अन्य साहित्यकार व समाज सेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जागृति सार्वा और आभार प्रदर्शन उनमेश साहू ने की।


अन्य पोस्ट