दुर्ग

सीएम साय, डिप्टी सीएम साव ने अटल परिसर निर्माण का किया वर्चुअल भूमिपूजन
26-Dec-2024 2:53 PM
सीएम साय, डिप्टी सीएम साव ने अटल परिसर निर्माण का किया वर्चुअल भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 दिसंबर। देश में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर निगम परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में भूमिपूजन का वर्चुअल कार्यक्रम किया गया। भारत रत्न दिवगंत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा वर्चुअल  माध्यम से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी,आयुक्त  सुमित अग्रवाल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर उनके तैल्यचित्र पर दीपप्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देवनारायण चन्द्राकर,शिवेंद्र परिहार,अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोविया, हमीद खोखर, अरुण सिंह, मनीष साहू, कमल देवांगन, गुड्डू यादव, कुलेश्वर साहू,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,भवन अधिकारी गिरीश दीवान,मनीष कुमार,वीपी मिश्रा,स्वस्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,बाजार अधिकारी थानसिंह  यादव उपस्थित रहेंगे। बता दें  कि अटल परिसर का निर्माण जेल तिराह के पास 50 लाख की लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर सासंद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कार्यकम स्थल पर मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वच्छता किट का वितरण के अलावा आयुष्मान कार्ड के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री अटल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की देश में ग्राम सडक़ योजना अटल जी की देन है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अटल परिसर के निर्माण से लोगों को ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी। सांसद विजय बघेल ने कहा आज हम सब पवित्र मन पवित्र भाव से एक ऐसे कार्य करने के लिए आये है जो इस देश के महामानव जिसका जन्म जयंती है। उन्होंने कहा कि हमने उनके जीवन के  बारे में जाना है। समझा है.अब उनकी बातों को अमल कराने की जरुरत  है। विधयाक गजेंद्र यादव ने कहा कि हम सबके लिए गौरव का विषय है,छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि उनकी बहुत सी कविताएं जिनमे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हम व हमारी परिषद के लिए सौभाग्य की बात है कि अटल परिसर का भूमिपूजन हमारी परिषद् कर रही है। उन्होंने अटल को महान कवि एवं साहित्यकार बताया। आज भी उनकी कविता प्रासंगिक है। कार्यक्रम स्थल पर मंच संचालन भवन अधिकारी गिरीश दिवान ने किया। कार्यक्रम के दौरान अटल परिसर निर्माण कार्य को समय अवधि पर पूरा करने की बात कही।


अन्य पोस्ट