दुर्ग
दुर्ग, 24 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बीए/ बीएससी/ बीकॉम/ बीएससी गृह विज्ञान/ बीबीए प्रथम सेमेस्टर (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020) में नियमित रूप से अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म ऑनलाईन पद्धति से विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से 24 दिसंबर को पुन: अवसर प्रदान किया गया है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि अंतिम तिथि के पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भराये जाने पर विचार नहीं किया जाएगा। यह छात्र की स्वयं की जिम्मेदारी है कि निर्धारित तिथि में परीक्षा आवेदन फॉर्म ऑनलाईन भरकर उसकी हार्डकॉपी संबंधित महाविद्यालय में जमा करेंगे। महाविद्यालय में परीक्षा आवेदन फॉर्म की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है।