दुर्ग
दुर्ग, 24 दिसंबर। वार्ड 53 पोटियाकला दक्षिण और वार्ड 55 पुलगांव वार्ड के रहवासियों को बड़ी सौगात मिली है। दोनों वार्ड में 1 करोड़ 28 लाख से कई स्थानों पर सडक़ का सीमेंटीकरण किया जाएगा।
पुलगांव के तालाब किनारे सफाई बनाये रखने पेवर ब्लॉक भी लगेगा और किसानों को भवन की सौगात मिली है। सभी विकास कार्यों को प्रारंभ करने शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर उनकी मांग पूरी होने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगा। पोटिया कला एवं पुलगांव वार्ड के नागरिकों ने कहा कि मुख्य मार्ग से जुड़े इस वार्ड में सुविधाओं के विस्तार से विकसित वार्ड बनाने की दिशा में ठोस कदम होगा। 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन किसानों के के बैठक, प्रशिक्षण आदि के लिए लाभकारी होगा।
इसके लिए स्थानीय नागरिकों ने शहर विधायक का आभार जताया।
इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, लक्ष्मीकांत दुबे, अश्वनी निषाद, दिनेश यादव, कपिल निषाद, खोरबाहरा, भूपेन्द्र साहू, गगन तिवारी, रामेश्वरी नेताम, हुलेश साहू, ऋषभ दुबे, पोषण साहू, संजय शुक्ला, अनिकेत यादव, ऋषभ दुबे, महेश यादव, सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।