दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 दिसंबर। चरौदा निगम में सोमवार को पीएम सूर्यघर योजना पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें निगम स्टाफ अधिकारी कर्मचारी के साथ स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारी विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सूर्यघर योजना अंतर्गत लाभार्थियों को राशि 78 हजार तक अनुदान सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा, जिसके परिणाम स्वरूप बिजली बिल में कमी आयेगी नवीन रोजगार का सृजन होगा और अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत ने बैठक में कहा कि सूर्य की ऊर्जा से घरों की छत पर बिजली बनेगी और तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त लोगो को उपलब्ध होगी। जिससे स्पष्ट है कि इस योजना से हर वर्ग को बहुत लाभ होगा ।
स्थानीय विद्युत विभाग से उपअअभियंता निर्मल कुर्रे, सहायक अभियंता मुकेश लहरे तथा ई.ई. बलभद्र वर्मा द्वारा सूर्यघर योजना की विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही योजना का ऑनलाईन आवेदन करने की जानकारी भी प्रदान की गई।
बैठक में प्रशांत शुक्ला, हेमंत साहू, केहर मरकाम, मुकेश चन्द्राकर, मुकेश रात्रे, विक्टर वर्मा, वैभव त्यागी, अश्वनी चन्द्राकार, अरूणिमा दुबे, तारिणी वर्मा, राजू वर्मा ये सभी कर्मचारी मौजूद रहे।