दुर्ग

तिवड़ा का बढ़ा रकबा
23-Dec-2024 4:51 PM
तिवड़ा का बढ़ा रकबा

रबी में 65 प्रतिशत क्षेत्र में हो चुका फसल क्षेत्राच्छादन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर।
जिले में रबी वर्ष 2024-25 में गत वर्ष के मुकाबले 1733 हेक्टेयर तिवड़ा का रकबा बढ़ किसानों ने इस बार 7398 हेक्टेयर में तिवड़ा की फसल लिया जो कि कुल लक्ष्य का 130 प्रतिशत जबकि गत जिले में गत वर्ष किसानों ने 5565 हेक्टेयर में तिवड़ा का फसल लिया था जारी रबी में विभिन्न प्रकार की फसलों का 46740 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन लेने का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक कुल 30243 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन ले चुके है जो कि कुल लक्ष्य का 65 प्रतिशत है।

रबी में गत वर्ष 13894 हेक्टेयर में गेहूं की फसल ली थी इस बार कुल 14126 हेक्टेयर में गेहूं की फसल लेने का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक किसानो ने 8283 हेक्टेयर में गेहूं की बोनी कर ली है रबी  धान का रकबा कम करने कवायद चल रहा है। गत वर्ष रबी में 8102 हेक्टेयर में धान फसल थी इसे इस बार घटाकर कर 7500 हेक्टेयर करने का लक्ष्य इसके विरुद्ध अब तक धान का मात्र 25 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन हुआ है।

इसी प्रकार दलहन का इसबार रकबा 17468 से बढ़ाकर 17900 हेक्टेयर करने का लक्ष्य है इसके विरुद्ध अब तक दलहनी फसलों का जिले में 16746 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन हो चुका चने का इस बार रबी में 11605 हेक्टेयर में फसल लेने का लक्ष्य है। जिले के किसानो द्वारा अब तक 8936 हेक्टेयर में चने की बोनी की जा चुकी है। 

इसी तरह अब तक की स्थिति में मटर 13, मसूर 386 उड़द7 एवं मूंग की 6 हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है। वहीं तिलहनी फसलों का रकबा रबी वर्ष2024-25 में 3514 से बढ़ाकर 3575 हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक तिलहनी फसलों की 2296 हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा किसानों ने2277 हेक्टेयर में सरसों की फसल ली है रबी बोनी में किसानो को इस बार डीएपी खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
 


अन्य पोस्ट