दुर्ग

चाकू लहरा लोगों में दहशत बना रहा युवक गिरफ्तार
22-Dec-2024 6:36 PM
चाकू लहरा लोगों में दहशत बना रहा युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर, 22 दिसंबर। दिनदहाड़े सी मार्ट के पास सर्विस रोड पर चाकू लहरा रहे युवक को छावनी पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आई है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि शनिवार की दोपहर सूचना मिली कि जीई रोड के पास चाकू के साथ एक युवक लोगों को डरा धमका रहा था। मौके पर टीम पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान एस आसू पिता एस एंथोनी (21) निवासी देना बैंक के पीछे स्वीपर मोहल्ला सडक़-8 भिलाई के रूप में हुई है। उससे एक लोहे का धारदार नुकीला चाकू जिसकी लंबाई 12 इंच, फल की लंबाई 7 इंच तथा 150 रूपया जब्त किया गया है। अग्रिम कार्रवाई थाना छावनी से की जा रही है।


अन्य पोस्ट