दुर्ग

रक्तदान महादान दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य का काम है-हर्षा लोकमनी
22-Dec-2024 2:35 PM
रक्तदान महादान दुनिया का सबसे बड़ा  पुण्य का काम है-हर्षा लोकमनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 दिसंबर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के छत्तीसगढ़ शासन का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज दानी व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीठ में रेडक्रास सोसायटी  दुर्ग के सहयोग रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य रोगियों व आवश्यक उपचार के जरूरत मंदों को निशुल्क रक्त देना है। 

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोक मणी चंद्राकर ने किया कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.भुनेश्वर कठौतिया व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ा प्रयास किया। 

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य  हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने रक्तदान महादान के संबंध में कहा हम सभी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग बीमारियों में, एक्सीडेंट केसेस,ब्लड कैंसर जैसे रोग एंव विभिन्न आप्रेशन में हितग्राही मरीजों को दान किया गया रक्त लगता है। यह बड़ा पुण्य का काम है। 

कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.भुनेश्वर कठौतिया ने कहा कि रक्तदान जैसा कोई दान नहीं क्योंकि आपके इस दान से किसी की जिंदगी बचतीं है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति झीट अध्यक्ष धर्मेंद कौशिक, युवामोर्चा महामंत्री रूपेंद्र साहू, जीवन साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीठ सेक्टर प्रभारी डॉ.अनुराग सोनकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.विजेता डोंगरे,डॉ.नवनीत कौर डॉ.अभिलाषा दीवान  चंद्रकांता साहू, असलम, फार्मासिस्ट नरेंद्र लिल्लारे,स्टाफ नर्स भूमिका देवांगन,रीतू ठाकुर, सुपरवाइजर जे आर मार्कंडेय, एकलव्य देशमुख, काउंसलर रूक्मणी साहू,आर एच ओ हरीश खरे,सभी जन प्रतिनिधि गण, विभिन्न पंचायतों के सरपंच व विभाग के आर एच ओ मेल व फिमेल सहित अन्य लोग का भरपूर सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट