दुर्ग

जेवरात व रकम की चोरी करने वाले आरोपियों तक पहुंची पुलिस
21-Dec-2024 3:09 PM
जेवरात व रकम की चोरी करने वाले आरोपियों  तक पहुंची पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 दिसंबर।
सोने चांदी के जेवरातों व रकम की चोरी करने के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच एवं  मोहन नगर पुलिस रतलाम मध्य प्रदेश रवाना हुई थी। पुलिस की टीम जल्द ही आलमारी का लॉकर बनाने आये आरोपीगण द्वारा जेवरात चोरी करने वाले मामले का खुलासा कर सकती है। 

पुलिस के मुताबिक इस मामले में चोरी के जेवरात खरीदने को लेकर एक व्यवसायी से पूछताछ भी की जा रही है। बताया जाता है कि अगस्त माह में सिंधी कॉलोनी कंवर नगर वार्ड नंबर 24 निवासी पीडि़ता ने अपने घर की आलमारी का लॉकर खराब हो जाने पर दो लोगों को लाकर ठीक करने के लिए घर पर बुलाई थी। इसी दौरान पीडि़ता के घर में माली आया जिसे चाय देने के लिए वह घर के अंदर चली गई थी। आरोपीगण आलमारी को ठीक करने में लगे हुए थे। इस दौरान आरोपियों ने मौका पाकर सोने का रानी हार, कंगन, 6 अंगूठी, लॉकेट, ब्रेसलेट, नथनी, कान की बालियां चांदी की पायल व अन्य जेवरात सहित नगद रकम 1 लाख रुपए से अधिक की चोरी कर लिए थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम जांच में लगी हुई थी।
 


अन्य पोस्ट