दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 दिसंबर। स्वामी कृष्णाचरन दास ने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि 22 दिसम्बर रविवार को 4 बजे श्रीस्वामिनारायण गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल, सूर्या विहार भिलाई का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा।
कार्यकम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर एवं ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण की उपस्थिति होगी ।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत करने जा रहा है श्रीस्वामीनारायण गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल भिलाई, जहाँ विद्या, सदविद्या और ब्रम्हविद्या जैसे जीवन मूल्यों पर आधारित उच्च आदशों का सिंचन बालकों में करने वाला है। यह गुरुकुल शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक विकास को प्राथमिकता देते हुए गुरुकुल को प्राचीन परंपरा, प्राचीन शिक्षाएं एवं प्रणालिका एवं मानव जीवन के उच्च मूल्यों के संरक्षण एवं हमारी सामाजिक व्यवस्थाओं का संवर्धन करने वाली शिक्षाओं को प्राथमिकता देगा।
श्री स्वामीनारायण गुरुकुल की शाखाएं राजकोट, अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई, दिल्ली, नागपुर जैसे महानगरों के साथ भारत के अन्य शहरों एवं बेरला, रायगढ़ एवं भिलाई आदि छत्तीसगढ़ के साथ भारत भर में फैली हुई है और 40 हजार से भी अधिक विद्यार्थियों में संस्कार के साथ ही नवीन तकनीकि शिक्षा के साथ भारतीय मूल्यों को उजागर करता हुआ अपना पवित्र कार्य हमारे भारत देश में कर रहा है।
विद्यालय की स्थापना में अहम् भूमिका निभाने वाले मनीष गुप्ता जिन्हाने भूमि दान देकर इस पवित्र कार्य को संभव बनाया, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को और अधिक पवित्र और प्रेरणादायक मार्गदर्शन के लिए श्रीस्वामिनारायण गुरुकुल के उपाध्यक्ष महंत देवप्रसाददासजी स्वामी की उपस्थिति और उनके मार्गदर्शन एवं आर्शीवचन से यह विद्यालय न केवल छत्तीसगढ़ अपितु पूरे देश और विदेश में शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में एक मिसाल बनेगा। विद्यालय संचालन के लिए सतत प्रयासरत साधुमुक्तवल्लभदास स्वामी का कार्य वंदनीय है एवं संस्थान के संचालक डी. रघुनाथ के साथ प्राचार्य रविन्द्र जिन्होनें योजनाबद्ध रूप से इस कार्यक्रम को गतिप्रदान किया अत्यधिक सराहनीय है।