दुर्ग

काव्य संध्या 22 को
20-Dec-2024 8:48 PM
काव्य संध्या 22 को

भिलाई नगर, 20 दिसंबर। साहू मित्र सभा भिलाई नगर साहित्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में  22 दिसम्बर की शाम 4 बजे नव वर्ष के आगमन पर काव्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कर्मा विद्यालय सुपेला के सभागार में आयोजित होगी। जिसमें साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेद राम साहू के अलावा पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही साहित्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य गणों के अलावा अंचल के कवियों को भी काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में साहू समाज के साहित्यकारों में जागृति सार्वा, हर्ष कुमार साहू, उनमेश साहू, डॉ. दीनदयाल साहू, प्रेम लता साहू, किरण साहू, कल्याण साहू लोक, अन्नपूर्णा साहू, नोमिन साहू, डॉ राघवेन्द्र राज, उमाशंकर क्रोधी, चंद्रशेखर साहू, डॉ भारती साहू के अलावा अन्य साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट