दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर। वार्ड 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद नजहत परवीन के पार्षद िनधि से सुराना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए लगाये गये वाटर कूलर का आज लोकार्पण पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी एवं वार्ड पार्षद नजहत परवीन, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा एवं पूर्व पार्षद अलताफ अहमद के विशेष आतिथ्य में किया गया।
वाटर कूलर लगने से महाविद्यालय के छात्राओं में खुशी देखी गई निश्चित ही उन्हें इस स्वच्छ एवं ठंडा पानी पीने को मिलेगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा समिति के सचिव दिलीप इंगले, महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ.दुर्गा शुक्ला, डॉ. निधि मिश्रा, डॉ.रानी शुक्ला, डॉ भावना यादव, डॉ. प्राची देवांगन, डॉ. भावना वर्मा, डॉ.अजय लांजेवार, डॉ.पवनदीप कौर, डॉ.फराह सिद्दीकी, डॉ. युनिमीका वर्मा, डॉ.नीलेश तिवारी, लाडली खिलाड़ी, युवराज राऊत, पासी अली, राजेश ताम्रकार,केवलतानी,सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।