दुर्ग
दो माह बाद है बेटों की शादी, बैंक सेलोन लिया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर। सुपेला थाना अंतर्गत गुरुवार की दोपहर एक सब्जी व्यापारी के घर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस आगजनी से 5 लाख रुपए कैश सहित जेवर भी जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं 2 महीने बाद बेटों की शादी होने वाली थी और इसके लिए शादी में खर्च के लिए बंधन बैंक से 1.30 लाख रु. लोन लिया था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 8 कृष्णा नगर धन्वंतरी स्कूल के पीछे वाले हीरामन साव व रूबी देवी के मकान में गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे आग लग गई। हीरामन साव के परिवार में पांच लोग हैं। वे सब्जी का व्यापार करते हैं। घटना के संबंध में हीरामन साव की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि घर के सभी लोग शांति भोज कार्यक्रम में गए हुए थे। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर पर आग गई है। सभी भागे-भागे घर पहुंचे तो देखा कि पूरा मकान जल गया।
छप्पर जलने के साथ ही घर का पूरा सामान जल गया। पेटी के अंदर रखे 500-500 रुपए के नोटों के बंडल जल गए थे। अंदर सोने के जेवर भी पिघल गए ते। इसके बाद हिरावन ने सुपेला थाने को सूचना दी। सूचना पाते ही सुपेला थाने से पेट्रोलिंग की टीम पहुंची।
बताया जाता है कि दो माह बाद परिवार में राहुल साव की शादी है और घर पर उसकी तैयारियां चल रही थी। एक दिन पहले बंधन बैंक से एक लाख 20 हजार रुपए लोन लिया था। शादी के खर्च के लिए पांच लाख रुपए कैश व सोने की ज्वेलरी घर पर रखी थी। आगजनी से पूरा कैश जल गया है। जला हुए कैश के अवशेष दिख रहे हैं। वहीं सोना कहां गया इसका पता नहीं चल रहा। वहीं बेटी की नर्सरी से लेकर डिप्लोमा तक के मार्कशीट जल गए। आशंका है कि आग से सोना पूरा गल गया हो। आग के कारण घर में रखा एक एक सामान जल गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी।