दुर्ग

जान बचाने ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, दो लोगों को मिला नया जीवन
20-Dec-2024 3:18 PM
जान बचाने ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, दो लोगों को मिला नया जीवन

38 मिनट में सेक्टर 9 हास्पिटल से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,20 दिसंबर।
मरीज की जान बचाने के लिए गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सेक्टर 9 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया। एम्बुलेंस को महज 38 मिनट में पूरा किया गया। इसी तरह से बुधवार की रात को भी 3 वर्ष की बच्ची के इलाज के लिए नागपुर से नया रायपुर सत्य साईं हॉस्पिटल ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। इस तरह से दो लोगों को नया जीवन मिला।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को सेक्टर 9 हास्पिटल से आमेश कुमार (68 वर्ष) निवासी इस्पात नगर रिसाली का इलाज दौरान स्वास्थ्य सुधार न होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से सेक्टर 9 हास्पिटल से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर के लिए समय शाम 4 बजे रवाना किया गया।

यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ने मिलकर बनाये गये ग्रीन कोरिडोर एवं हाइवे पेट्रोलिंग की सहायता से मात्र 38 मिनट में एम्बुलेंस को सेक्टर 9 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया गया। जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग-2  ने पायलेटिंग की। चौक/चौराहों में यातायात के अधिकारी /कर्मचारियों द्वारा मोर्चा संभाला गया। इसी प्रकार बुधवार रात को नागपुर की 3 साल की बच्ची के इलाज के लिए नागपुर से नया रायपुर सत्य साईं हॉस्पिटल ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था,जिसे यातायात पुलिस दुर्ग ने रात्रि 1:30 बजे अंजोरा बाइपास से पायलटिंग कर कुम्हारी टोल प्लाजा क्रॉस करवाया गया।
 


अन्य पोस्ट