दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 दिसंबर। प्रति वर्षानुसार दीपशिखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह उतई में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव संपन्न हुआ। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.दिनेश नामदेव शारीरिक खेलकूद एवं क्रीड़ा निर्देशक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि अशोक रिगरी विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी दुर्ग थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन करते हुए मशाल प्रज्वलित कर खेलों का विधिवत शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करके सलामी दी गई। विद्यालय के सचिव डी एल सिन्हा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश नामदेव ने कहा कि निरंतर प्रयास करते रहने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा की सुबह की हवा लाखों की दवा अर्थात सुबह जल्दी उठकर यदि हम दिन की शुरुआत करें तो हमारा जीवन स्वस्थ रहेगा और तभी हम कोई भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।विशिष्ट अतिथि अशोक रिगरी ने कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए कक्षा ,मंच और मैदान( खेलकूद )जीवन में आवश्यक है। जीवन में अनुशासन की अति आवश्यकता होती है। खेलकूद ही हमें अनुशासन सिखाता है। खेलकूद के दूसरे दिन खेलों का समापन एवं पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि फत्तेलाल वर्मा दुर्ग ग्रामीण उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अध्यक्षता सोनू राजपूत दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री ने की।
मुख्य अतिथि फत्तेलाल वर्मा ने कहा कि जीवन में अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए खेलकूद भी आवश्यक है उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सोनू राजपूत ने स्कूल की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए अपने पुराने दिन को याद किया कभी वह भी इस स्कूल में पढऩा चाहते थे । उन्होंने सभी विजय खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जो बच्चे किसी कारणवश आज इस सम्मान तक नहीं पहुंचे हैं उन्हें अगले अवसर के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी भी प्रशंसा की। दो दिवसीय खेलकूद उत्सव में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई जिसमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज ,रस्सा कशी, क्रिकेट शामिल थे। क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रों की टीम विजय रहे एवं कक्षा 11वीं की टीम उपविजेता रहे। सभी विजय खिलाडिय़ों को अतिथियों के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कक्षा 12वीं की क्रिकेट टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह के अवसर पर सचिव डी एल सिन्हा, प्राचार्य के आर सिन्हा, प्रधान पाठक एन के चंद्राकर, उप प्राचार्य अनीता यादव ,इंग्लिश मीडियम प्रभारी शांता सोनवानी, इंग्लिश मीडियम प्रधान पाठक शरणजीत कौर ,उप प्रधान पाठक एस आर सेन पूर्व पीटीआई शिक्षक दीपक विश्वकर्मा ,पीटीआई तरुण यादव एवं समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्राचार्य के आर सिन्हा ने आभार प्रदर्शन किया ।मंच का संचालन शिक्षक केके साहू ने किया।