दुर्ग

विधायक-महापौर ने किया भूमिपूजन
19-Dec-2024 4:34 PM
विधायक-महापौर ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 दिसंबर। निगम सीमा अंतर्गत बोरसी के सुंदर नगर में 90 लाख की राशि से मुक्तिधाम रोड एवं आंगनबाड़ी के पास और आजाद चौक व बोरसी चौक में भूमिपूजन हुआ। जिसमें 4 स्थानों पर सीसी रोड और वार्ड में नाली निर्माण कार्य होंगे। बुधवार को विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता साहू, पार्षद ज्ञानदास बंजारे, एमआईसी संजय कोहले, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, प्रकाश जोशी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, पोषण साहू, अशोक राठी, लक्ष्मीकांत दुबे, गुलशन साहू, उमेश यादव, राहुल पंडित, युवा मोर्चा से जीतेन्द्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, अनिकेत यादव, शिवकुमारी, महेंद्र चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आधारशिला रखकर बोरसी वार्डवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। भूमिपूजन अवसर पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को लेकर हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया गया है।

निगम क्षेत्र में इसलिए वार्डों में विकास कार्य नजर आ रहा है। वार्डवासियों द्वारा बोरसी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग की गई थी।


अन्य पोस्ट