दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 दिसंबर। ग्राम रसमड़ा स्थित जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमिटेड बोरई इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ सेन्टर क्षेत्र को जिला कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस आशय को लेकर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी व उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा आवेदक कंपनी के प्लांट क्षेत्र व समस्त प्रवेश द्वारों को संरक्षित घोषित करने की अनुशंसा की गई थी। जिसके आधार पर छग राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 26 (1) (2) के अंतर्गत आवेदक कंपनी की संलग्न मानचित्र के अनुसार संपूर्ण क्षेत्र को एक वर्ष की अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। उक्त संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं आवेदक कंपनी द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोडक़र अन्य व्यक्तियों का उक्त क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।