दुर्ग

साधु साध्वियों का नगर आगमन
18-Dec-2024 4:34 PM
साधु साध्वियों का नगर आगमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 दिसंबर। 18 से 22 दिसंबर तक वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ दुर्ग के बैनर तले पांच दिवसीय अखिल भारतीय गुरु आनंद स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दुर्ग नगर में पहली बार जैन साधु साध्वियों के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। ऋषभदेव परिसर चंडी मंदिर रोड में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर जिसका देश भर में संयोजन एवं संचालन त्रिलोक जैन धार्मिक परीक्षा बोर्ड के अंतर्गत स्वाध्याय संघ अहमद नगर के दिशा निर्देश पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अखिल भारतीय स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर के संयोजक टीकम छाजेड़ एवं नीलम बाफना के नेतृत्व में श्रमण संघ परिवार के सहयोग से यह आयोजन दुर्ग नगर में पहली बार हो रहा है। इस शिविर में बडनेरा निवासी निर्मल छाजेड़ के मार्गदर्शन में स्वाध्याय शिविर आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में चातुर्मास समाप्त कर विचरण करते हुए इस आयोजन में शामिल होने जैन साधु साध्वियों का नगर में आगमन हो चुका है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रवर्तक रतन मुनि महाराज के सेवाभावी शिष्य उप प्रवर्तक डॉ.सतीश मुनि, इतिहास चंद्रिका साध्वी डॉक्टर विजय आर्य समन्वय साधिका डॉ. प्रिया दर्शना एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार चतुर्थ चातुर्मास करने आई साध्वी डॉक्टर सुमंगल प्रभा अपने साध्वी समुदाय के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनकर अपना मार्गदर्शन इस अखिल भारतीय स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर को देंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के अनेक शहरों से सरोज कोठारी, प्रतिभा गांधी, दिलीप वया, बसंती संचेती, दिनेश मुणोत, मनोज पटेरिया भी इस स्वाध्याय शिविर में प्रशिक्षण देंगे।


अन्य पोस्ट