दुर्ग

गुरू पर्व पर शोभायात्रा निकालकर समानता का संदेश
18-Dec-2024 4:30 PM
गुरू पर्व पर शोभायात्रा निकालकर समानता का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 दिसंबर। मंगलवार को गुरूघासी दास सेवा समिति, सेक्टर-6 भिलाई ने शोभायात्रा निकालकर सतनाम का संदेश दिया। प्रारंभ में समिति अध्यक्ष आर. डी. देशलहरा ने पवित्र गुरूगद्दी, आसन, पूजा-अर्चना कर सतनाम रथ में सात- ज्योतिकलश और बाबाजी का तैलचित्र आसन स्थापित किया। रास्ते भर गुरु घासीदास के जयकारे लगाए गए। मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया गया।

 श्वेत ध्वज के साथ सतनाम संदेश शोभायात्रा निकली। पंथीदल के साथ नाचते गाते हजारो की संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने गुरु घासीदास के जयकारे लगाए। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। सामाजिक बांधों के लिए समाज के ही लोगों ने हलवा, खीर पूरी, चना-मसाला पानी के स्टॉल जगह-जगह लगा रखे थे।

इस दौरान समिति के महासचिव शांतिलाल मिर्चे ने कहा कि गुरूघासी दास बाबा की अमर वाणी मनखे-मनखे एक बरोबर का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया शोभायात्रा के माध्यम से किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष गया प्रसाद भास्कर ने कहा कि गुरू घासीदास सेवा समिति, सतनाम भवन में 18 दिसम्बर को विशाल भण्डारा गुरू प्रसाद का आयोजन किया गया है।

समिति के अध्यक्ष आरडी देशलहरा, उपाध्यक्ष मंजू कुर्रे, महासचिव शांतिलाल मिर्चे, कोषाध्यक्ष गया प्रसाद भास्कर, सहसचिव रमेश चंदवानी, राम कुमार मारकण्डे, रेशम लाल घृतलहरे, कार्यकारिणी सदस्य गरीब दास बंजारे, रूपेश बारले, प्रदीप कौशिक, अशोक कुमार सूर्यवंशी, सतीश डहरे, राजन कुमार खुटेल, हेमप्रकाश अनंत, टेकराम बंजारे, लोकेश भारती, नोहर सिह कुर्रे, दीपेन्द्र बघेल, दिवाकर गायकवाड, सुरेन्द्र बाघमारे आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिवाकर गायकवाड़ एवं गरीबदास बंजारे ने दी।


अन्य पोस्ट