दुर्ग

36 क्विंटल धान जब्त
18-Dec-2024 3:02 PM
36 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 दिसंबर।
मंडी की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर विभिन्न फुटकर व्यापारियों द्वारा भण्डारित धान का जांच की गई। जांच के दौरान 3 व्यापारियों के खिलाफ अवैध व्यापार के मामले कार्रवाई की गई। इन व्यापारियों के पास 87 हजार 860 रुपए कीमत की 36.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। 

ज्ञात हो कि धान का अवैध व्यापार के संबंध में जिले में लगातर जांच की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश पर मंडी की टीम ने मंडी सचिव पवन कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में जांच की टीम में शामिल मंडी निरीक्षक भूपेश कुमार ठाकुर एवं मंडी उपनिरीक्षक प्रफुल्ल तिवारी ने ग्राम बेल्हारी निवासी डामरचंद राठी द्वारा प्लास्टिक बोरियों में भरकर 15 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण करना पाया, जिसे टीम ने जब्त की। 

इसी प्रकार टीम ने देवादा निवासी खेमीचंद जैन एवं जामगांव आर निवासी सुभाष केला के खिलाफ भी अवैध व्यापार के मामले कार्रवाई करते हुए क्रमश: 12 एवं 11.20 क्विंटल धान जब्त की मामले में तीनों के खिलाफ मंडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान खरीदी के दौरान बाहर से धान लाकर खपाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके लिए जिले एवं ब्लॉक स्तर पर टीम गठित की गई जो लगातार दबिश देकर जांच कर रही है। जांच के दौरान कई स्थानों पर धान का अवैध भण्डारण करना भी पाया जा रहा है। धान खरीदी शुरू होने के बाद से जिले में लगातार मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अब तक अवैध व्यापार के संबंध में कुल 15 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन सभी से मामले में लगभग सवा पांच लाख रुपए का धान जब्त किए जा चुके हैं।


अन्य पोस्ट