दुर्ग

जामुल से चोरी हुई बाईक ट्रेस
17-Dec-2024 3:28 PM
जामुल से चोरी हुई बाईक ट्रेस

भिलाई नगर, 16 दिसंबर। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा बनाया गया ‘सशक्त ऐप’ वाहन चोरी के मामलों को ट्रेस करने में सशक्त भूमिका अदा कर रहा है। कल थाना जामुल में हुई चोरी की रिपोर्ट में पुलिस को सशक्त ऐप के माध्यम से चोरी का वाहन खोज निकालने में सफलता मिली है। जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को सशक्त ऐप डाउनलोड करवाया गया है जिससे संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है। थाना वैशाली नगर क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहन हीरो होण्डा स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी-07 एलयु 7174 के जब्त कर ऐप से जांच की गई तो इस बाईक की थाना जामुल में चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी जिसे थाना जामुल को अग्रिम कार्यवाही हेतु दिया गया।


अन्य पोस्ट