दुर्ग

किसान संघ का धरना-प्रदर्शन
17-Dec-2024 3:25 PM
किसान संघ का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 दिसंबर। प्रदेश किसान संघ (छग) द्वारा रायपुर में तीन सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने सैकड़ों की संख्या में राजनांदगांव से निकले किसान दुर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी चौक में पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस यात्रा का दुर्ग जिले के संगठनों ने स्वागत करते हुए किसानों की मांग का समर्थन किया।

संदीप पटेल ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो गई है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 117 रुपए का लाभ प्रदेश के किसानों को नहीं मिल रहा है। हमारी मांग है कि 117 रुपए का लाभ देते हुए 3217 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एक मुश्त भुगतान किया जाए। छग मुक्तिमोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति से कलादास डहरिया ने राजीव गांधी न्याय योजना की अंतिम किश्त का भुगतान तत्काल करने की बात की। लोकतांत्रिक इस्पात यूनियन से सुरेंद्र मोहंती ने धन खरीदी व्यवस्था में सुधार कर 3 महीने तक सुचारू खरीदी करने की बात कही। इसके पश्चात नारेबाजी कर किसान रायपुर की ओर प्रस्थान हुए। जन समर्थन अपील मार्च के समर्थन में प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम, जिला किसान संघ से रमाकांत बंजारे, मदन साहू, कलादास डहरिया, सुरेंद्र मोहंती और संदीप पटेल सहित कई किसान उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट