दुर्ग

सवा करोड़ से होंगे विकास कार्य विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
17-Dec-2024 3:24 PM
सवा करोड़ से होंगे विकास कार्य विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 दिसंबर। प्रदेश सरकार ने दुर्ग की जनता को दिए विकास कार्य सौगात की स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। सुबह 8 बजे नयापारा और बघेरा में वार्ड पार्षद एवं नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य की नींव रखे।

वार्ड 1 में सीमेंटीकरण सडक़ और नाली पुलिया का निर्माण होगा तो बघेरा में किसानों के लिए भवन बनेगा, साथ ही 60 लाख की राशि से वार्ड के तीन सडक़ को सीमेंटकरण किया जाएगा। गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, डबल इंजन की सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है।

वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड 1 नयापारा और वार्ड 56 बघेरा के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य के लिए आग्रह किए थे। शहर में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं कार्य निरन्तर होते रहेंगे। दुर्ग की जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने विकास कार्यों की नींव रखी गई है। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।

दुर्ग शहर के 6 स्थानों पर किसान भवन बनाया जाना है। बघेरा में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल एवं कक्ष रहेगा, जहां किसानों के बैठने उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा। जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परिचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा। भूमिपूजन में पार्षद मनीष साहू, पार्षद कुमारी साहू, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, बंटी चौहान, उमेश गिरी, दीपक सिन्हा, अशोक राठी, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कालिंन्द्री साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, मांझा सेन, राजेन्द्र ढीमर, हेमशंकर जोशी, शत्रुघ्न कुर्रे, लोकनाथ देशलहरे, मनोज सेन सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट