दुर्ग
दुर्ग, 16 दिसंबर। पीडीएस चावल व्यापारियों द्वारा खपाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की खाद्य महकमा की टीम ने मामले में 21 क्विंटल चावल जब्त की है। टीम द्वारा जब्त चावल पुलिस की सुपुर्दगी में देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पीडीएस का चावल बाजार में खपाने एक वाहन भिलाई से जेवरा सिरसा की ओर जा रहा शिकायत मिलते ही तत्काल खाद्य विभाग की टीम बताए गए पते पर पहुंचकर उक्त वाहन का पीछा करने लगी। उक्त वाहन से सीधे जेवरा सिरसा स्थित गुरुदेव राइस मिल में घुस गया, जहां खाद्य की टीम भी दाखिल हो गई। उन्होंने जांच में पाया कि वाहन में प्लास्टिक के 42 कट्टों में 21 क्विंटल चावल था। गाड़ी मालिक राकेश कुमार से इस चावल के संबंध में टीम ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उक्त चावल एक दुकान में देने लेकर गया था मगर गुणवत्ता कम होने की वजह से वापस कर दिया गया।