दुर्ग

कुंभ मेले में एक थैला एक थाली अभियान में चेम्बर की भागीदारी 5सौ थैला व थाली समर्पित
16-Dec-2024 4:07 PM
कुंभ मेले में एक थैला एक थाली अभियान में चेम्बर की भागीदारी 5सौ थैला व थाली समर्पित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 दिसंबर।
छ ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई सदैव से मानव सेवा के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती रही है। इसी कड़ी में आगामी कुंभ मेले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाया जा रहा अभियान हरित कुंभ में भिलाई चेम्बर द्वारा 500 थैला व थाली भेंट की गई।

प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में 500 थाली व थैला संघ के पदाधिकारी रामजी साहू(संघ चालक), दीनबंधु (नगर कार्यवाहक भिलाई नगर),डॉ अनूज नारद(अभियान संयोजक) एवं देश दीपक (प्रभारी जम्मू कश्मीर अभियान)को समर्पित किया गया ।

अजय भसीन ने बताया कि संघ द्वारा आगामी कुम्भ मेले में प्रदूषण रोकने का यह अभियान विकसित भारत के लिए एक प्रेणादायी संदेश है।भिलाई चेम्बर का एक एक व्यापारी भी विकसित भारत के लिए 10-10 थालियां हरित कुम्भ के लिय समर्पित कर रहा है।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बताया कि भिलाई के व्यपारियो से हर मार्किट के प्रभारीयो द्वारा व्यपारियो से सम्पर्क कर कुम्भ मेले में प्रदूषण न हो इस अभियान को सार्थक करने सभी व्यपारियो ने 10-10 थालियों व थैलों का दान किया और यह संघ को भेंट कर दिया है। 

श्री अश कुमार मिश्रा जी ने अपने पोते के जन्मदिवस पर 111 थाली अपने पोते के हाथों से संघ को भेंट की। इस अभियान में प्रभारी प्रेम रतन गहलोत,मनोहर कृष्णानी,मनोज मखीजा,शिवराज शर्मा,सुनील मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।
 


अन्य पोस्ट