दुर्ग

कन्हारपुरी व डोडक़ी उपार्जन केन्द्र में नहीं हुआ उठाव
16-Dec-2024 3:23 PM
कन्हारपुरी व डोडक़ी उपार्जन केन्द्र में नहीं हुआ उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। 
खरीदी बंद वाले कन्हारपुरी व डोडक़ी उपार्जन केन्द्र से धान उठाव नहीं हो पाया, वहीं अन्य दर्जन भर केन्द्रों से परिवहनकर्ताओं ने साढ़े सात हजार क्विंटल धान का उठाव कर परिवहन किया। जहां से परिवहन हुआ वहां भी खरीदी के लिए जारी टोकन के अनुपात में उठाव नहीं हो पाया। विपणन संघ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज परिवहनकर्ताओं ने खरीदी बंद वाले उपार्जन केन्द्र नगपुरा, भेड़सर, दमोदा एवं सांतरा के अलावा तेलीगुंडरा, ओटेबंद, डीडाभाठा, तिरगा, तिरगा, नंदौरी, फेकारी, सेलूद, सोनपुर से धान उठाव कर संग्रहण केन्द्रों के लिए परिवहन किया मगर कन्हारपुरी एवं डोडक़ी से आज भी उठाव नहीं हुआ जबकि कन्हारपुरी में 10 एवं डोडक़ी में धान उठाव नहीं होने की वजह से 12 दिसंबर से खरीदी बंद है। उठाव नहीं होने से इन केन्द्रों में सोमवार को खरीदी संभव नहीं है।

वहीं जिन केन्द्रों से धान उठाव हुआ वहां 6-7 सौ क्विंटल का ही उठाव हुआ जबकि इन केन्द्रों में प्रतिदिन खरीदी के लिए ढाई तीन हजार क्विंटल का टोकन जारी किया गया है। ऐसे में किसानों द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासनिक दबाव के आगे झुके समिति कर्मचारी जैसे तैसे खरीदी जारी रखने कवायद कर रहे हैं। खरीदी के अनुपात में इन केन्द्रों से धान उठाव के लिए 7-8 गाडिय़ां लगाने की जरूरत है, मगर 2-3 गाडिय़ां ही लग पा रही है। जानकारी के अनुसार धान परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम जरूरी है। परिवहनकर्ताओं के पास लगभग दो सौ वाहन है मगर आज की स्थिति इनमें मात्र 42 में ही जीपीएस सिस्टम लग पाया जिससे धान परिवहन किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट